
उदित वाणी, रांची : दिशोम गुरू शिबू सोरेन के श्राध्दकर्म में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे. वहीं इनके अलावा योगगुरू बाबा रामदेव, तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेडडी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राजनेता भी श्राध्दकर्म में शामिल होंगे. श्राध्दकर्म में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किया गया है. सुरक्षा को लेकर 6 आईपीएस समेत 40 डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों समेत हजारों की संख्या में सुरक्षाबल के जवानों की तैनाती की गई है.
मुख्यमंत्री ने स्वंय ई-रिक्शा चलाते हुए व्यवस्था का लिया जायजा
वहीं नेमरा में श्राद्ध कर्म की तैयारियों का स्वयं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ई-रिक्शा चलाकर पूरे आयोजन स्थल का जायजा लिया. उन्होंने हर पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी की और अधिकारियों को निर्देश दिया. लोगों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था और शौचालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित समेत यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए.
