
उदित वाणी, चांडिल: सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउरीच अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के तहत पीएलवी (पाराप्रोफेशनल लीगल वॉलंटियर्स) ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामडीह के विद्यार्थियों के साथ नीमडीह प्रखंड के जामडीह ग्राम में प्रभात फेरी निकाली.
लक्ष्य और उद्देश्य इस अवसर पर डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नालसा और झालसा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं और परियोजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है. यह सुनिश्चित करना भी है कि समाज के कमजोर, वंचित और गरीब वर्गों को न्याय तक आसान पहुँच प्राप्त हो. साथ ही, इसका उद्देश्य न्यायालय और लोगों के बीच की दूरी को कम करना भी है.
सामूहिक भागीदारी इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, महेंद्र पारित, संतोषी सिंह, मुकेश कुमार, निशा कुमारी, बेबी कुमारी, सामल गोप समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे.

