
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर पुलिस को सफलता हाथ लगी है. राजनगर थाना क्षेत्र ईचा ग्राम से पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.बीती रात अपराधी हथियार के बल पर एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी सूचना पर पुलिस ने सभी को धर दबोचा हैं.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधकर्मियों में विरेंद्र सिंह कुंतीया, पिटु कुमार रक्षित और आकाश हेम्ब्रम शामिल हैं. वीरेंद्र सिंह कुंतीया पिंटू कुमार रक्षित राजनगर थाना क्षेत्र के बंदोडीह गांव का रहने वाला है जबकि आकाश हेंब्रम खरसावां थाना क्षेत्र के बरजुड़ीह का रहने वाला है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके पास से एक अवैध देशी पिस्टल, 9एमएम की एक जिंदा गोली, चार मोबाइल, एक एयरपॉड, एक चिलम और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है.पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त लूट और रंगदारी के कई कांडों में पूर्व के आरोपी हैं.

