
उदित वाणी, खरसावां : उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर आज 10 जनवरी 2026 को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम हरिभंजा में उत्पाद विभाग ने छापामारी की. नरेश कुमार मंडल के घर से 29 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 261 लीटर है.
मौके से शराब कारोबारी नरेश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई शुरू हो गई है.
उत्पाद अधीक्षक सरायकेला ने बताया, “जिले में अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए नियमित छापामारी जारी रहेगी. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी.”
छापामारी दल:
– अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक (प्रहार बल)
– सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक
– दिनेश सरदार, गृह रक्षक बल
– सरदार हेंब्रम, गृह रक्षक बल
– अन्य जवान

