
उदित वाणी, सरायकेला : सरायकेला थाना पुलिस ने सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 16 जुलाई की है जब पाटाहेंसल निवासी लक्ष्मण हेम्ब्रम की हत्या कर दी गई थी.
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. छापेमारी दल ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मनोज हेम्ब्रम उर्फ चोंगो और मदन हेम्ब्रम उर्फ चोके को गिरफ्तार कर लिया.
बरामदगी
पुलिस ने मदन हेम्ब्रम के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी (JH05BJ-3174), उसका मोबाइल फोन, खून से सना टी-शर्ट और हत्या में इस्तेमाल किया गया बड़ा पत्थर बरामद किया है.
एसपी का बयान
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का कोई पूर्व अपराधिक इतिहास नहीं है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
छापेमारी दल
छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, रामरेखा पासवान, अमिश कुमार, गार्टी सुंडी, हवलदार राजेश उरांव, आरक्षी अरुण कुमार महतो, चालक आरक्षी शेमेन्द्र कुमार और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी.

