
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के मुराकाटी व जोजोगोडा ग्राम में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी की. अधीक्षक उत्पाद झितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में 80 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई.
टीम ने 1200 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया. अवैध शराब अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में फरार अभियोग दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व विक्रय के खिलाफ ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे. इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है.
Advertisement
<

