
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला आजीविका समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिला कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, DPM JSLPS, सभी BPM JSLPS सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.
उपायुक्त ने SHG-CLF सशक्तिकरण, महिलाओं की आय वृद्धि और योजनाओं के क्रियान्वयन पर बिंदुवार चर्चा की. उन्होंने प्रथम वर्ष के चिन्हित CLF के तहत SHG दीदियों को राशन/किराना दुकान संचालन के लिए क्षमता अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही, 25 CLF के लिए जिला स्तर पर गोदाम स्थापित कर खुदरा मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराने को कहा, ताकि दीदियों की आय बढ़े.

खरसावां, चांडिल व गम्हरिया की रुचि रखने वाली दीदियों को खिलौना निर्माण प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से देने, SSG-CLF विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने और उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए. अधिक दीदियों को मुद्रा ऋण, PM-SBY क्लेम सेटलमेंट में तेजी लाने को कहा.
प्रखंड स्तर पर JSLPS योजनाओं की BDO द्वारा नियमित समीक्षा, शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने और पंपलेट वितरण के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. उपायुक्त ने कहा कि महिला सशक्तिकरण व आजीविका संवर्धन प्रशासन की प्राथमिकता है, सभी विभाग JSLPS से समन्वय करें.

