
उदित वाणी, साहिबगंज : साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधकोल गांव में आज भूमि विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ज़मीन पट्टा को लेकर आपसी विवाद चल रहा था. इसी क्रम में रिश्ते में भतीजा बज्जल हेंब्रम ने अपने चाचा और चाची समेत तीन लोगों की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाना पहुँच कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. ज़िले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
Advertisement
<

