उदित वाणी, रांची: अगर आपने रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा का टिकट लिया है, तो स्टेशन जाने से पहले ट्रेन के समय में हुए बदलाव की जानकारी जरूर चेक कर लें. आमतौर पर यह ट्रेन रांची से शाम 6 बजे रवाना होती है, लेकिन आज इसका प्रस्थान समय बदल दिया गया है.
आज रात 11 बजे रांची से रवाना होगी ट्रेन
दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, निशांत कुमार ने जानकारी दी कि लिंक रेक के विलंब के कारण 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का समय में बदलाव किया गया है. आज यह ट्रेन अपने सामान्य समय 6 बजे के बजाय रात 11 बजे रांची से रवाना होगी.
क्या कारण है समय में बदलाव?
इस समय परिवर्तन का कारण लिंक रेक की देरी बताया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन जाने से पहले ट्रेन के नए समय की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।