
उदित वाणी, रांची : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहली जुलाई को रांची आयेंगे. बताया गया कि तेजस्वी चकाई में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रांची पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर बिहार चुनाव में सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे. ज्ञात हो कि झामुमो द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर दावेदारी पेश किया गया है. झारखंड विधानसभा चुनाव में जिस तरह राजद ने अपनी दावेदारी पेश की थी.उसी तरह झामुमो भी बिहार विधानसभा चुनाव में दावा कर रहा है.
Advertisement
<
