
उदित वाणी, रांची : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगर बस्ती स्थित वर्षों से बंद पड़े एक जर्जर स्कूल का भवन का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं. जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018 में राज्य सरकार की स्कूल मर्जर नीति के तहत बंद कर दिया गया था और उसमें अध्ययनरत छात्रों को अन्य निकटवर्ती स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया था. तभी से स्कूल बंद पड़ा था.
जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित एवं घायलों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि जर्जर स्कूल भवन को पूरी तरह से ध्वस्त करने की कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है.जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि स्थानीय लोग सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय भवन परिसर में प्रवेश न करें.

