
उदित वाणी, रांची : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ रांची [एनयूएसआरएल] ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यूनिवर्सिटी के लीगल एड सेंटर को मैकजैनेट प्राइज फॉर ग्लोबल सिटीजनशिप-2025 में दूसरा स्थान मिला है. इस सम्मान के साथ यूनिवर्सिटी को 7500 अमेरिकी डॉलर की ईनाम दी गई है. यह पुरस्कार 92 देशों के 400 विश्वविद्यालयों में से चयन कर टेलायर्स नेटवर्क ऑफ एगेज्ड यूनिवर्सिटीज और मैकजैनेट फाउंडेशन की ओर से दिया गया है. समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले संस्थानों को यह पुरस्कार दिया जाता है.
रांची स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा सेंटर ऑफ लीगल एड प्रोग्राम की शुरुआत साल 2011 में शुरू की गई थी. यह लॉ विद्याार्थियों का फैकल्टी गाइडेड प्लेटफॉर्म है. इसका उद्येश्य कानून की पढ़ाई को समाजिक न्याय से जोड़ना है. इस सेंटर ने झारखंड में कई महत्वपूर्ण काम किया है. इस टीम में संयोजक छात्रा अनन्या के संगरा, सेक्रेटरी अमन आयुष, कोषाध्यक्ष वैष्णवी भारद्वाज, स्टूडेंट एडवाइजर हर्ष अनमोल और दिवांशी अग्रवाल के साथ-साथ फैकल्टी संयोजक मृत्युंजय मयंक और डा श्वेता मोहन ने अहम भूमिका निभायी है. टीम के वरिष्ठ सदस्य सेजल, आकाश कच्छप और विश्रुत वीरेंद्र ने भी बड़ी जिम्मेदारी निभायी.
