
उदित वाणी, रांची : झारखंड में शराब घोटाले के आरोपी छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी द्वारा बिशेष अदालत के समक्ष पेश किया तथा एसीबी की बिशेष अदालत द्वारा सिंघानिया को 23 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार भेज दिया. ज्ञात हो कि सिंघानिया को एसीबी द्वारा शराब घोटाले मामले में गुरूवार को रायपुर में गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद एसीबी सिंघानिया को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार को रांची पहुंची तथा सदर अस्पताल रांची में मेडिकल जांच के बाद एसीबी की बिशेष अदालत के समक्ष पेश किया. सिंघानिया के खिलाफ एसीबी कोर्ट ने 12 जून को वारंट जारी किया था.
Advertisement
<

