
उदित वाणी, रांची: पटमदा के डीएसपी बचनदेव कुजूर, सरायकेला के समीर कुमार सवैयां, अजय केरकेट्टा किरीबुरू व जयदीप लकड़ा मनोहरपुर समेत राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 38 अधिकारियों को सीनियर डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी गई. विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर दी गई प्रोन्नति को लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत डीएसपी अपने वर्तमान पदस्थापन के स्थान पर ही पदस्थापित रहेंगे. उनके पद को ही वरीय पुलिस उपाधीक्षक कोटि में उत्क्रमित कर दिया गया है.
महरूल होदा जैप-8 लेस्लीगंज, अनूप कुमार बड़ाईक आइटीएस, समीर कुमार तिर्की मुख्यालय लोहरदगा, रजत मणिक बाखला निरसा, सतीश चंद्र झा जैप-3 गोविंदपुर, पुरुषोत्तम कुमार सिंह बाघमारा, कुमार वेंकटेश्वर रमण डीएसपी सिटी रांची, प्रमोद कुमार केशरी यातायात रांची, संदीप कुमार गुप्ता आइआरबी-4 लातेहार, विकास चंद्र श्रीवास्तव अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, सुमित कुमार सीसीआर धनबाद, राजा कुमार मित्रा जैप-5 देवघर, राज किशोर बिशेष शाखा सीएम सुरक्षा, अजीत कुमार विमल बरही, चंदन कुमार वत्स मुख्यालय रामगढ़, ज्ञान रंजन झारखंड जगुआर, कौशर अली मुख्यालय-2 गिरिडीह, अमर कुमार पांडेय मुख्यालय-1 रांची, मनोज कुमार महतो नाला जामताड़ा, रणवीर सिंह मुख्यालय सिमडेगा, मनोज कुमार झा लेस्लीगंज, अभिषेक कुमार बिशेष शाखा एसआइबी, धीरेंद्र नारायण बंका मुख्यालय-2 धनबाद, ओम प्रकाश तिवारी जैप-2 टाटीसिल्वे, सुदर्शन कुमार आस्तिक एसीबी, संजय कुमार-1 एटीएस, विजय कुमार महतो दुमका, संजीव कुमार बेसरा सदर रांची, जीतवाहन उरांव गिरिडीह, दिलीप खलखो जैप-10 होटवार, सुनील कुमार रजवार झारखंड जगुआर, आनंद ज्योति मिंज झारखंड जगुआर, श्रद्धा केरकेट्टा लोहरदगा व दीपक कुमार-2 झारखंड जगुआर को प्रोन्नति दी गई है.
