
उदित वाणी, रांची : अवैध कफ सिरप कारोबार मामले में पुलिस ने शहर के तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सैली ट्रेडर्स के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. बताया गया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान सैली ट्रेडर्स से अहम दस्तावेज, ब्लैंक चेक और दो हथियार मिले हैं. छापेमारी सैली ट्रेडर्स की दुकान, गोदाम और कर्मचारियों के किराये के मकान पर की गई. गोदाम से मिले कागजात ने इंटरस्टेट मनी ट्रेल और कफ सिरप सप्लाई नेटवर्क की भी जानकारी मिली है. शुरुआती जांच में नेटवर्क के तार बंगाल और यूपी से जुड़े मिले हैं. गौरतलब है कि सैली ट्रेडर्स ईडी के की रडार पर भी है. ईडी की जांच में बांग्लादेश और नेपाल कनेक्शन सामने आया है. अब रांची पुलिस उसी नेटवर्क की गहराई से जांच करने में जुटी है.
Advertisement
<
