
उदित वाणी, रांची : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को रांची में अपने परंपरागत शैली में राज्य की हेमंत सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि झारखंड के आदिवासियों को मुसलमान बनाया जा रहा है. लेकिन सरकार इसको रोक नहीं पा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को समझना होगा कि यहां सिर्फ नारों से काम नहीं चलेगा. केन्द्रीय मंत्री केंद्रीय रेशम बोर्ड के तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नगड़ी रांची में राष्ट्रीय तसर रेशम कृषि मेला सह संस्थान के 61वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को जंगलों तक पहुंचाने के लिए जंगल को आदिवासी के हवाले करें. ताकि आदिवासी खेती भी कर सकें और रेशम का उत्पादन भी हो.
उन्होंने कहा कि रेशम उत्पादन को नई ऊंचाई देने के प्रयास किया जा रहा है. सौ दिनों में एडवांस टेक्नोलाजी खेतों तक पहुंचेगी. एक लाख से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा. 26 राज्यों के 120 जिलों में रेशम क्षेत्र का विस्तार किया जायेगा. यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है. उन्होंने नाबार्ड के महाप्रबन्धक गौतम कुमार से झारखण्ड में तसर रेशम कीटपालन करने वाले गरीब एवं आदिवासी किसान को आर्थिक मदद करने के लिए अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र देश है. जहां रेशम की चारों प्रजातियां शहतूत, तसर, मूगा एवं रेशम का उत्पादन होता है. उन्होंने कहा कि तसर रेशम कीट का गृह कीटपालन भी किया जाए और कीटपालन करनेवाले स्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय. जिससे कीड़े की गतिविधियां रिकार्ड किया जा सके.
उन्होंने कहा कि तसर रेशमकीट को अर्जुन एवं आसन के पत्ते के अलावा दूसरे पौधे के पत्ते खिलाकार भी देखा जाए कि क्या दूसरे पौधे के पत्ते खाकर भी तसर रेशम कीट कोसा बना सकता है. वहीं उन्होंने राज्य सरकार को सुझाव दिया कि जंगल में फलदार वृक्ष लगवायें. जिससे क्षेत्र के गरीब आदिवासियों का आर्थिक उत्थान हो से. वन विभाग को इस पर बिशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. आज 80 हजार हेक्टर वन है. परंतु इसमें फलदार वृक्ष नहीं है. वृक्ष क्लाइमेट चेंज के लिए जरूरी है और फलदार वृक्ष होने से लोगों को लाभ होगा.
बिहार चुनाव पर बोले-चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा, थेथरोलाजी नहीं चलेगा
गिरिराज सिंह ने इस दौरान बिहार चुनाव पर तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है. थेथरोलाजी नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जिन्हें अपना आदर्श बतिया रहे हैं. उनके डीएनए में भ्रष्टाचार है. लालू मुंगेरीलाल के सपने देखने बंद कर दें. एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूरे बिहार को भरोसा है.

