
उदित वाणी, रांची : रांची पुलिस ने डकैती का खुलासा कर नौ अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए तांबा को कबाड़ी दुकानों में बेचकर बांटे थे पैसे. रांची अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. रांची में पुलिस ने नामकुम सब स्टेशन में डकैती का खुलासा करते हुए सरगना समेत नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि लूटे गये तांबा को कबाड़ी दुकानों में बेचा गया था और उसके रूपये अपराधियों ने आपस में बांट लिया था. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी जारी है. इधर एक अन्य मामले में ओरमांझी थाना क्षेत्र से भी पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है.
Advertisement
<

