
उदित वाणी, रांची : 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 16 जुलाई से 19 जुलाई तक किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव होटवार और बीआईटी मेसरा के मैदान में आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 16 समितियों का गठन किया गया है. मुख्य आयोजन समिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद दि तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग तथा जन सूचना पदाधिकारी सुरेश महतो शामिल हैं.
वहीं सभी समितियों में शामिल कुल 36 पदाधिकारी एवं कर्मी शमिल किये गए हैं. विद्यालय स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक पहुंची इस प्रतियोगिता में पांचो प्रमंडलों के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे और विजेता टीम राष्ट्रीय स्तरप र आयोजित सुब्रतो कप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक वर्ग, अंडर-17बालके वर्ग तथा अंडर-17 बालिका वर्ग की कुल 240 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन 17 जुलाई को शाम 4 बजे राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे. यद्यपि प्रतियोगिता के मुकाबले की शुरूआत 16 जुलाई को ही प्रारंभ हो जायेगी.
