
उदित वाणी, रांची : अपराध के खिलाफ राज्य में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन ई-रिक्शा, एक ऑटो और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.
Advertisement
<

