
उदित वाणी, रांची : सेना में भर्ती होने के लिए राज्य के युवाओं के पास सुनहरा अवसर है. रांची में 22 अगस्त से 04 सितंबर तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है. उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज इस सिलसिले में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई.
इस दौरान कर्नल विकास भोला और उपायुक्त ने युवाओं से अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया. बैठक में कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. कर्नल विकास भोला ने अभ्यर्थियों को दलालों से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सेना की भर्ती पारदर्शी तरीके से होती है वे किसी भी झांसे में नहीं आयें.
Advertisement
<
