
उदित वाणी, जमशेदपुर : दिल्ली में इलाजरत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. डॉ0 उनके स्वास्थ्य की गहन निगरानी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि होश में आने के बाद डॉक्टर उनकी ब्रेन सर्जरी कर सकते हैं. गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री पिछले दिनों जमशेदपुर स्थित आवास पर गिरकर चोटिल हो गये थे. गंभीर हालत में उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था.
Advertisement
<

