
उदित वाणी, रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर रांची आयेंगी और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी. वहीं मुर्मू 15 फरवरी को सुबह 10 बजे बिड़ला इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोेलॉजी [बीआईटी] मेसरा के प्लेटिनम जुबली के उध्दघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व बिड़ला ग्रूुप के चेयरमैन भी शामिल होंगे. गौरतलब है कि बीआईटी मेसरा की स्थापना बर्ष 1955 में ही की गई थी.
Advertisement
<

