
उदित वाणी, पोटका : लगातार हो रही बारिश से एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव के कारण मानपुर समेत कई गांव में डायरिया के एक दर्जन से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा है. वर्षा के साथ डायरिया का खतरा बढ़ गया है वही मानपुर में 25 से ज्यादा लोग डायरिया के चपेट में आए वही समय रहते सीएचसी प्रभारी डॉ रजनी महाकुड़ द्वारा कई टीमों का गठन कर मानपुर सहित कई जगह में शिविर लगाकर जांच की गई,साथ ही साथ जहां कहीं भी लूज मोशन एवं बुखार की शिकायत आई वहां टीम भेज कर तुरंत दवा उपलब्ध कराया गया. हालांकि मानपुर में अब तक 20 से ज्यादा डायरिया से पीड़ित थे जिनका इलाज चल रहा है साथ ही इक्का-दुक्का डायरिया पीड़ित मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं जहां उनका उपचार किया जा रहा है.
प्रभारी डॉ रजनी महाकुड़ ने बताया कि वर्षा के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव प्रत्येक गांव में किया जा रहा है क्योंकि डायरिया का खतरा जल जमाव वाले जगह हो एवं जहां कुआं का पानी लोग पीते हैं. उस जगह डायरिया की संभावना रहती है. जिसको लेकर प्रखंड के जितने भी सहिया है उनको बिलचिंग पाउडर उपलब्ध करा दिया गया है एवं जल्द से जल्द सभी जगह में छिड़काव का निर्देश दे दिया गया है. हालांकि लगातार कैंप लगाया जा रहा है जिसके कारण डायरिया नियंत्रण में है.

