
उदित वाणी, चांडिल: नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के पितकी गांव में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपने अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं.
शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने मानवाधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति जन्म से समान अधिकारों का अधिकारी है. इसमें सम्मानजनक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मूल अधिकार शामिल हैं. उन्होंने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं और जागरूकता पर्चियों का वितरण किया गया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति और अधिक जागरूक हो सकें. शिविर में अधिकार मित्र श्हेनलता महतो, अम्बज गोप, साधन महतो, गणेश सिंह सरदार समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे.

