
उदित वाणी, पटमदा : आजसू पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो समेत पार्टी के अन्य नेताओं की छवि खराब करने के आरोप में शनिवार को बोड़ाम थाना में आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत की है. आरोप है कि सुदेश कुमार महतो समेत झारखंड आंदोलनकारी डॉ. देवशरण भगत, दीपक महतो एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर कई आईडी से एक वीडियो को गलत तरीके से पोस्ट किया गया है. इसमें फेसबुक पेज का नाम डुमरी विधानसभा जेएलकेएम पार्टी है. दूसरे पेज का नाम संदीप महतो है.
इसके अलावा पीएम कुमार महतो उर्फ़ फ़ुलेन्द्र कुमार महतो, सूरज कुमार महतो, ग्राम बारीडीह थाना निमियाघाट, जिला गिरिडीह. चंद्रदेव कुमार वर्णवाल, ग्राम बालुटुंडा, थाना -निमियाघाट. विजय कुमार सिंह , जिला बोकारो, मोबाइल नंबर के द्वारा भी फेसबुक पर पोस्ट किया गया है. शिकायत करने वालों में आजसू पार्टी के नेता आदित्य महतो, मानिक महतो, निर्मल सिंह, परमेश्वर महतो, देवयानी दास, गुणधर कुम्भकर, आनंद सहिस समर गोप, तापस महतो शामिल हैं. इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
