
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के पंचायत प्रतिनिधियों को बहुत जल्द ही मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा. इस मद में आवंटन मिल गया है.
इसमें जिला परिषद अध्यक्ष के लिए 90 हजार, उपाध्यक्ष के लिए 67 हजार 500, प्रखंड प्रमुख के लिए चार लाख 95 हजार, उपप्रमुख के लिए दो लाख 97 हजार, मुखिया के लिए 20 लाख 79 हजार और उपमुखिया के लिए 10 लाख 39 हजार 500 रुपये शामिल हैं. जिला परिषद अध्यक्ष को मासिक 10 हजार, उपाध्यक्ष को 7500, प्रखंड प्रमुख को 5000, उपप्रमुख को 3000, मुखिया को 1000 और उपमुखिया को 500 रुपये मिलेंगे. जिले में प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के 11-11, मुखिया और उपमुखिया के 231-231 पद हैं.
Advertisement
<
