
उदित वाणी पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) की टीम ने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस दौरान लगभग 1 किलो 200 ग्राम सांप का जहर बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, यह जहर स्थानीय स्तर पर इकट्ठा किया गया था और विदेशी बाजारों में तस्करी के उद्देश्य से तैयार रखा गया था।
अभियान के दौरान वन विभाग ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि सात अन्य व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Advertisement
<

