
उदित वाणी, रांची : राज्य में एक सितंबर से निजी हाथों को शराब की खुदरा बिक्री की जिम्मेदारी दी जायेगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने नई उत्पाद नीति लागू होने के पूर्व की अपनी सभी तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है. इसको लेकर विभाग द्वारा संशोधित राजस्व लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है. विभाग ने संशोधित राजस्व लक्ष्य के अनुसार नई उत्पाद नीति में एक सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक यानी सात महीने में 2402 करोड़ रुपये राजस्व उगाही का लक्ष्य रखा है.
विभाग द्वारा जिलावार लक्ष्य निर्धारित कर सभी जिलों के उपायुक्तों को भेजा गया है तथा सभी उपायुक्तों से कहा गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक खुदरा शराब दुकानों के लिए लक्ष्य तय करें और प्रत्येक शराब दुकानों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक माह की 25 तारीख को कितने रुपये का राजस्व विभाग में जमा करना है, यह सुनिश्चित किया जाय. विभाग द्वारा कहा गया कि ताकि भविष्य में विभाग की नीतियों पर किसी तरह की अंगुली न उठे.
