रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर है. इस दौरे में गांडेय विधायक और झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास कमेटी की अध्यक्ष कल्पना सोरेन भी शामिल हैं.
स्वयंसेवी संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक
बर्सिलोना में विधायक कल्पना सोरेन ने भारत में काम कर रहे स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई.
शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण पर जोर
इन स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं. विधायक कल्पना सोरेन ने इन संगठनों के साथ मिलकर झारखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए चर्चा की.
वैश्विक मंच पर झारखंड की पहचान
इस मुलाकात के माध्यम से झारखंड सरकार और स्वयंसेवी संगठनों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रयास किया गया है. इससे झारखंड में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।