
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां: कांड्रा थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एक बिल्डिंग में गुरुवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया. आग एक कपड़े की दुकान में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया.
दुकान से उठते धुएं को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी. देखते ही देखते पूरा बिल्डिंग धुएं से भर गया.
बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोग भी धुएं में फंस गए. स्थानीय लोगों की मदद से बगल की बिल्डिंग की छत के रास्ते सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
सूचना मिलने पर आधुनिक कंपनी की दमकल टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
दुकान की पहचान लाहकोठी निवासी बिपिन प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है.
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

