
उदितवाणी, जमशेदपुर: जेएनएसी क्षेत्र अन्तर्गत किए जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी लेने मंगलवार को सांसद के प्रतिनिधियों ने जेएनएसी के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार से मुलाकात की.
इस दौरान उन्होंने सांसद प्रतिनिधि से कहा कि जल्द ही मानगो बस स्टैंड की बंदोबस्ती की जाएगी. सांसद प्रतिनिधि ने विशेष पदाधिकारी से कहा कि कई योजनाएं हैं जिनका कार्य काफी समय से लंबित है. ऐसी योजनाओं को जल्द ही पूरा किया जाए. सांसद प्रतिनिधिय ने विकास योजनाओं के अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों में साफ-सफाई की स्थिति पर भी चर्चा की तथा उसे बेहतर करने पर जोर दिया.
इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग के तहत चलने वाली विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी बातचीत हुई. अक्षेस के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सामुदायिक भवनों के रखरखाव एवं उनके समुचित उपयोग के संबंध में भी चर्चा की गई.
विशेष पदाधिकारी से मिलने वालों में जमशेदपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा एवं जमशेदपुर पश्चिमी के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा शामिल थे.

