
उदित वाणी, आदित्यपुर: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के आकस्मिक निधन कर कांग्रेस परिवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शोक जताया है. वहीं, आज कांग्रेस तथा झामुमो के द्वारा संयुक्त रुप से एनआईटी गेट,आदित्यपुर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक प्रार्थना कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई.
इस अवसर पर झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा, खिरोद सरदार, पांडी मुखी, लाल बाबू सरदार, मनसा लोहार, सपन प्रधान, प्रदीप मुखी, छोटू मुंडा, अमित शर्मा, दीपक महतो, कैलाश बाउरी, कमल घोष, नटवर करूवा आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

