
उदित वाणी, गोड्डा : लोकसभा अध्यक्ष ने श्री दुबे से जुड़े इक्यावन केसों का लेखा जोखा गृह मंत्रालय से मांगा है. सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराया है, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संज्ञान लिया है. लोकसभा अध्यक्ष ने श्री दुबे से जुड़े इक्यावन केसों का लेखा जोखा गृह मंत्रालय से मांगा है. गोड्डा सांसद ने कहा कि गृह मंत्रालय के रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी.
गौरतलब है कि श्री दुबे काफी लम्बे समय से झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. पिछले दिनों वे देवघर में गिरफ्तारी देने भी पहुंचे थे. हालांकि पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया का हवाला देते हुए उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया था. झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, देवघर के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त पर विशेषाधिकार हनन को लेकर श्री दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को आवेदन दिया था.
