
उदित वाणी, रांची : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के 14 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और बिशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है. झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि केन्द्रीय अध्यक्ष ने अभय सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. जबकि उन्होंने झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव और हेमंत सरकार में मंत्री संजय प्रसाद यादव समेत पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, पूर्व विधान पार्षद गौतम सागर राणा व सुभाष यादव केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा विधायक नरेश सिंह, कैलाश यादव, गिरधारी गोप, अनीता यादव, कल्पना यादव, रंजन यादव, रश्मि प्रकाश व कमलेश यादव को बिशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है.
Advertisement
<
