
उदित वाणी, खूंटी : खूंटी पुलिस ने कई महीनों से फरार चल रहे उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जरियागढ़ इलाके के बकसपुर स्थित झंडा टोंगरी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. गुप्त सूचना पर पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर तीनों को गिरफ्तार किया. इन नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 2 कारतूस, एक मोबाइल और संगठन का 13 पर्चा बरामद किया है.
Advertisement
<

