
उदित वाणी, कांड्रा: इन दिनों ईचागढ़ की झामुमो विधायक सविता महतो द्वारा अपने निजी खर्चों से चांडिल डैम रोड की नली की साफ-सफाई जेसीबी,ट्रैक्टर और मजदूरों को लगाकर करवा रही है। भारी बारिश से पूर्व नाली की साफ सफाई होने से घरों में पानी नहीं घुसेगा। और सड़कों में पानी का जमावड़ा नहीं होगा।

चांडिल डैमवासियो के आग्रह पर स्थानीय विधायक सविता महतो ने अपने निजी खर्चों पर बंद पड़े नालियों का साफ सफाई करवा रही है। इसमें स्थानीय चांडिल निवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आपको बता दे की काफी लंबे अरसे के बाद इस तरह का पहल देखा जा रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता विधायक सविता महतो की काबिले तारीफ कर रही है।

चांडिल वासीयों को नाली की समस्या से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब साफ- सफाई होने से अब निजात मिलेगा। पूर्व में नाली की जाम होने से कई तरहों का बीमारी का प्रकोप भी देखा गया था। अब पानी की निकासी सरल रूप से हो पाएगी।

