
उदित वाणी, रांची : जेएसएससी ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथि जारी कर दी है. आयोग के अनुसार इस परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय पत्र की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 जनवरी से आयोजित की जाएगी. परीक्षा रांची जिला के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किये जायेंगे. आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी जानकारियां एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी.
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 12 जनवरी से जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
