
उदित वाणी, रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन [जेएससीए] के चुनाव को चुनौती देनेवाली याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया और मामले में जल्द सुनवाई होने की संभावना है. गौरतलब है कि जेएससीए चुनाव में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे नंदू पटेल द्वारा याचिका दायर कर जेएससीए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया है और हाईकोर्ट से चुनाव को रद्य करने का आग्रह किया है.
18 मई को संपन्न चुनाव में अजयनाथ शहदेव गुट द्वारा प्रतिद्वंदी एस के बेहरा गुट को करारी शिकस्त दी है और पटेल बेहरा गुट से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे. उन्होने याचिका में जेएससीए चुनाव में डाले गये 107 सदस्यों के मतों को अवैध घोषित करने का अदालत से आग्रह किया है.
Advertisement
<
