
उदित वाणी, देवघर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार की देर शाम देवघर परिसदन में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, अशोक भगत, आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्र, दिलीप वर्ना, मनोज महतो वाजपेयी, सीमा पासवान, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, राफिया नाज, रमाकांत महतो, अमित मंडल, विजय चौरसिया, अजय साह, मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, आरती सिंह, पवन साहू, अनवर हयात और किशुन दास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे.
पदाधिकारियों की बैठक के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा मौजूद थे.

