
उदित वाणी, रांची : भाजपा द्वारा राज्य के प्रखंडों में किए गए आक्रोश प्रदर्शन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजनीतिक नौटंकी करार दिया. झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि यह प्रदर्शन न तो जनता के लिए था और न ही जनहित से इसका कोई वास्ता है. बल्कि यह भाजपा की हताशा और बौखलाहट का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी-मूलवासी सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं समेत हर वर्ग के लिए काम कर रही है. भाजपा जिन सवालों को लेकर प्रदर्शन कर रही है, भाजपा ने अपने शासन के दौरान उन मुद्यों को पूरी तरह नजरअंदाज किया था.
Advertisement
<
