
उदित वाणी, रांची : झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित आवास के सभागार में धनबाद जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. संगठनात्मक विषयों पर चर्चा व कार्यों की समीक्षा की गई.
बैठक में केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा, रमेश टुडू, कामेश्वर महथा, काजी सेराज अहमद, जग्गू महतो, गुरुचरण बास्की शामिल हुए.
धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सचिव रामू मंडल, सभी वर्ग संगठनों के अध्यक्ष-सचिव व महानगर वार्ड समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
Advertisement
<

