
उदित वाणी रांची: झामुमो इस बार हर हाल में असम विधानसभा चुनाव लड़ेगा। पार्टी असम में टी ट्राइब्स वाले 20 से अधिक सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा अगर गठबंधन के तहत पार्टी को सीटें नहीं दी जायेगी, तो पार्टी असम विधानसभा चुनाव में वहां के स्थानीय छोटे दलों के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेगी।
वहीं पिछले दिनों कांग्रेस के असम प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद गौरव गोगोई के रांची दौरे के अवसर पर झामुमो द्वारा उन्हें असम विधानसभा चुनाव लड़ने की पार्टी की मंशा से अवगत करा दिया गया है। गौरतलब है कि असम में झामुमो की राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान द्वारा गोगोई का रांची भेजा गया था और गोगोई ने रांची आकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ लगभग एक घंटे तक असम विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की है। बताया गया कि इस दौरान मुख्यमंत्री व गागेगोई के बीच खासतौर पर टी-ट्राइब वोटरों के प्रभाव वाले 35-40 सीटों पर चर्चा की गई।
बताया गया कि इन सीटों पर दशकों पहले झारखंड, ओड़िशा व छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में असम जाकर वहां के चायबगान इलाके में बसे आदिवासी समुदाय के वोटर निर्णायक माने जाते हैं।
जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झामुमो ने पिछले छह महीने से असम में राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री अबतक दो बार असम दौरे पर जा चुके हैं। पिछले दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री सोरेन ने असम में एक बड़ी रैली को भ संबोधित किया और टी-ट्राइब्स की समस्याओं को लेकर खुलकर बोले।
वहीं मुख्यमंत्री वहां एक इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए। बताया गया कि झामुमो की नजर वहां के मुस्लिम मतदाताओं को लेकर भी है।
वहीं राज्य सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और झामुमो के राजमहल के सांसद विजय हांसदा असम में लगातार कैंप कर रहे हैं और दोनों नेताओं के नेतृत्व में झामुमो की टीम द्वारा कई बार असम दौरे पर जाकर वहां एक-एक सप्ताह तक होमवर्क किया गया है।
(झामुमो असम चुनाव, झामुमो असम विधानसभा चुनाव, असम में झामुमो उम्मीदवार, झामुमो 20 सीट असम, झामुमो कांग्रेस गठबंधन असम, झामुमो नया गठबंधन असम, टी ट्राइब्स सीट असम चुनाव, असम चुनाव में झामुमो रणनीति, हेमंत सोरेन असम दौरा, झामुमो असम राजनीतिक सक्रियता, असम टी ट्राइब वोटर, झामुमो असम रैली, असम चुनाव खबर, असम में झामुमो मिशन, झामुमो असम राजनीति, JMM Assam election, JMM Assam assembly election, JMM contesting Assam seats, JMM 20 seats Assam, JMM Congress alliance Assam, Hemant Soren Assam visit, Tea tribes voters Assam, JMM strategy Assam election, JMM political activity Assam, Assam assembly election news, JMM alliance with regional parties Assam)
Advertisement
<

