
उदित वाणी, रांची : झारखंड सरकार द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को छह पुलिस अधिकारियों समेत कुल 40 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के अनुसार विशिष्ट सेवा के लिए तीन अधिकारियों को झारखंड राज्यपाल पदक तथा वीरता के लिए तीन अधिकारियों को झारखंड मुख्यमंत्री पदक प्रदान किया जाएगा. वहीं सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक अन्य कर्मियों को प्रदान किया जायेगा.
राज्यपाल पदक के लिए चयनित अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक बिशेष शाखा रांची के प्रमात कुमार, देवघर के पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार तथा बोकारो के मो नौशाद अली शामिल हैं. इन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री पदक के लिए तत्कालीन उपमहानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग के नरेंद्र कुमार सिंह [वर्तमान में महानिरीक्षकए मानवाधिकार रांची], तत्कालीन पुलिस अधीक्षक चतरा के राकेश रंजन [वर्तमान में एसपी] चाईबासा के नाम शामिल हैं.
