
उदित वाणी, रांची : राज्य में नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद लॉटरी से चयनित दुकानदारों को विभाग ने खुदरा शराब बिक्री का लाइसेंस आवंटित कर दिया है. उत्पाद मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा उत्पाद विभाग में जो भी दाग लगे थे सभी को साफ कर दिया गया है. उन्होने ज़ोर देकर कहा कि विभाग में सभी काम पारदर्शी तरीके से हुए हैं. वहीं, झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडे ने भी कहा कि पूरी पारदर्शी तरीके से दुकानों का अलॉटमेंट हुआ है. उन्होने यह भी भरोसा जताया कि नई उत्पाद नीति से राजस्व बढ़ेगा.
इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने इस मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शराब दुकानों के आवंटन पर सवाल खड़ा किए हैं. बाइट- प्रतुलनाथ शाहदेव, प्रदेश भाजपा, प्रवक्ता अंतिम वीओ लंबे इंतेज़ार के बाद राज्य में आखिरकार नई उत्पाद नीति लागू हो गयी है. जिन ब्रांड की शराब की बिक्री सबसे ज्यादा है उनके दर में 100 से लेकर 250 रुपए तक वृद्धि हुई है.
