
उदित वाणी, रांची : राज्य में इस साल जल्द ही मानसून की एंट्री हो सकती है. रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 7 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार झारखंड में मानसून अच्छा भी होनेवाला है. केरल में 25 से 27 मई के बीच मानसून प्रवेश करनेवाला है. ऐसे में झारखंड में मानसून 7 जून तक आने की संभावना है. इसके बाद एक सप्ताह के अंदर पूरे राज्य में मानसून छा जायेगा. इधर इस साल राज्य में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन आसमानी ठनका कई लोगों की मौत का कारण बन चुकी है.
Advertisement
<

