
उदित वाणी, रांची : गणेश चतुर्थी के अवसर पर 27 अगस्त को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यालय का उध्दघाटन किया जायेगा. मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया कि शाम 4 बजे हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के परिसर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यालय का उध्दघाटन मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी भागचंद पोद्दार के कर कमलों द्वारा किया जाएगा. उन्होंने इस अवसर पर सम्मेलन के सभी सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील की है. उक्त जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी.
Advertisement
<
