
उदित वाणी, रांची : राज्य में निजी कारोबारियों के हाथों शराब की खुदरा बिक्री अब एक सितंबर से शुरू होगी. इसको लेकर राज्य सरकार की उत्पाद विभाग द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है. मामले में अधिसूचना जारी होने के बाद अब शराब बिक्री को लेकर दुकानों की आवंटन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. दुकानें लाटरी के माध्यम से आवंटित किये जायेंगे. उत्पाद विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि झारखंड सरकार ने 21 मई 2025 को ही झारखंड उत्पाद मदिरा की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन नियमावली 2025 को अधिसूचित किया गया है.
वहीं फिलवक्त झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधीन कार्यरत कर्मियों के देखरेख में शराब दुकानें संचालित की जा रही है तथा वर्तमान व्यवस्था में 31 अगस्त तक खुदरा दुकानों का संचालन होगा. इसके बाद शराब की खुदरा बिक्री निजी हाथों में चली जायेगी.

