
उदित वाणी, जमशेदपुर : राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात से आठ लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान सिमडेगा और सरायकेला में दो-दो जबकि कोडरमा, हजारीबाग, खूंटी और आदित्यपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गयी है. इस बीच मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.
Advertisement
<

