
उदित वाणी, रांची : राज्य में 6 से 10 जनवरी तक प्रखण्डों में आयोजित किये जानेवाल स्वास्थ्य मेला के तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के साथ समीक्षा किया. इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के सिविल सर्जन, एसीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, डीपीसी, ब्लॉक से मेडिकल ऑफिसर एवं अन्य लोगों ने भाग लिया. राज्य स्तर से आईसी व डाटा सेल के परामर्शी ने भी भाग लिया.
उन्होंने कहा कि पांचों दिन सीएचसी एवं पीएचसी पर मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला में टीबी, मलेरिया, परिवार नियोजन व अन्य स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी, जांच एवं दवा वितरण किया जाएगा. इस दौरान आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड भी बनाकर वितरित किया जाएगा. आयुष के बारे में लोगों को जानकारी दी जायेगी. लोगों के बीपी, शुगर की जांच, आंखों की जांच और चश्मा वितरण भी किया जाएगा. अभियान निदेशक ने जिलों को निर्देश किया कि स्वास्थ्य केंद्रों का ब्रांडिंग किया जाए और विभिन्न आईसी को प्रदर्शित किया जाए. सभी कैंप में सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं ब्लड कैंप भी लगाए जांय.

