
उदित वाणी, रांची : वन एवं पर्यावरण विभाग में वनरक्षियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है. विभाग के अंतर्गत 600 से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार से अनुरोघ करने का निर्णय लिय गया है. वनरक्षियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है. ज्ञात हो कि राज्य में वनरक्षियों और वनपाल के 1500 से अधिक पद हैं. लंबे समय से इन पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है. इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. नियमित नियुक्ति के अभाव में वन प्रक्षेत्र में संविदा पर और प्रतिदिन की मजदूरी के आधार पर लोगों को रखा गया है. लेकिन प्रशिक्षित नहीं होने की वजह से काम प्रभावित हो रहा है.
Advertisement
<

